ईद पर सलमान की एन्ट्री- टक्कर देंगे अब्राहम

मुम्बई। भाईजान ने अभी हाल ही में अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म ईद पर रिलीज होगी। अब जाॅन अब्राहम भी सलमान खान को टक्कर देने के लिए 13 मई को आ रहे हैं। दोनों में जबरदस्त टक्कर होती दिखाई दे रही हैं।
जान अब्राहम की सत्यमेव जयते-2 ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का पोस्टर जाॅन अब्राहम ने शेयर किया है। इस पोस्टर में जाॅन अब्राहम डबल रोल में नजर आ रहे हैं। जाॅन ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुए कहा है कि ईद पर सत्या और जय के बीच मुकाबला होगा। इस साल भारत मां के दोनों लाल लड़ेंगे। इसमें जाॅन दो अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। एक किरदार ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है, जबकि दूसरा किरदार बनियान में नजर आ रहा है। जाॅन ने बताया कि यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी। इससे पहले उन्होंने गणतंत्र दिवस को जो फोटो शेयर किया था, उसमें बताया था कि वे 14 मई को सिनेमाघरों में मिलेंगे।
सलमान खान ने भी अपनी फिल्म राधे की रिलीज डेट घोषित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ईद पर रिलीज होगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि एक बार जो कमिटमेंट कर लिया, तो कर लिया...। जाॅन अब्राहम और सलमान खान दोनों की ही फिल्में ईद पर रिलीज होगी।


