आदिपुरूष मूवी में प्रभास राम की तो लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे सैफ अली

आदिपुरूष मूवी में प्रभास राम की तो लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे सैफ अली

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरूष 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

ओम राऊत निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित फिल्म अदिपुरूष हिंदू महाकाव्य रामायण की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका में प्रभास और लंकेश की भूमिका में सैफ अली खान नजर आएंगे। फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ गई है। प्रभास ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा, आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को 3डी में वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।

गौरतलब है कि फिल्म आदिपुरूष पहले 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली थी। आदिपुरुष में प्रभास और सैफ के अलावा कृति सैनन और सनी सिंह भी नजर आएंगे।

epmty
epmty
Top