रिया को नए साल में खुशियों की तलाश

रिया को नए साल में खुशियों की तलाश

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा विवादों में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती घिर गई थीं। सुशांत केस से निकले ड्रग एंगल में उनका नाम सामने आया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने रिया को जमकर ट्रोल किया। अब भी आए दिन वे ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। फिलहाल तो वे जमानत पर छूट गई हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। उनके घरवाले नए घर में शिफ्ट होनें वाले हैं।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिया का परिवार काफी परेशान है और वो जल्द ही नए घर में शिफ्ट होना चाहता है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिया चक्रवर्ती के माता-पिता खार में घर ढूंढते नजर आए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती यानी रिया के माता-पिता घर ढूंढ रहे हैं। (हिफी)







epmty
epmty
Top