रिलीज़ हुआ प्यार भरा फ्यूचरिस्टिक सॉन्ग 'तुम और मैं', देखा नहीं तो देखिये!

रिलीज़ हुआ प्यार भरा फ्यूचरिस्टिक सॉन्ग तुम और मैं, देखा नहीं तो देखिये!

मुंबई। म्यूज़िक लेबल सोनी म्यूज़िक इंडिया ने प्यार भरा फ्यूचरिस्टिक सॉन्ग ' तुम और मैं ' रिलीज किया है।


सोनी म्यूजिक इंडिया ने निकिता और निखिल डिसूज़ा के स्वरबद्ध किए गए गाने 'तुम और मैं' को रिलीज किया है। यह गाना किसी भी बात की परवाह किए बिना अपने प्यार की भावना के प्रति समर्पण को बयां करता है। खास बात यह है कि इस गाने का वीडियो फ्यूचरिस्टिक इंडिया में सेट किया गया है जहां डिजिटल यादों के ज़रिए प्यार और भी मजबूत होता है। इस म्यूज़िक वीडियो में निकिता और स्मरण साहू नज़र आएंगे। स्मरण नेटफ्लिक्स के हिट शो मसाबा मसाबा में नजर आए थे। पराशर बरूआ ने इस विडियो की परिकल्पना और कोरियोग्राफी की है।

निकिता का मानना है कि, " तुम और मैं एक ऐसा गीत है जो यह दर्शाता है कि प्यार में होने के क्या मायने होते हैं। प्रेम हमें साहसपूर्वक एक शानदार नई दुनिया की ओर खींचता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, हमने इस गाने को फ्यूचरिस्टिक ट्रीटमेंट देने की कोशिश की है। इस प्यार भरे गाने को प्रस्तुत करना चुनौतीपूर्ण और मज़ेदार रहा।"

निखिल ने कहा, " बतौर कलाकार मैं हमेशा से अपने हर गीत के साथ कुछ ऐसा करना चाहता था जो चुनौतीपूर्ण हो। मेरा उद्देशय श्रोताओं के लिए नया और दिलचस्प गाना बनाना था जिसे वे लूप में सुनें। निकिता और मैंने मिलकर एक फ्यूचरिस्टिक लव सॉन्ग बनाया है, उम्मीद करते हैं कि यह गाना लोगों को ज़रूर पसंद आएगा।"


वार्ता

epmty
epmty
Top