रणवीर सिंह की 'सर्कस' अगले साल दीवाली पर होगी रिलीज!

रणवीर सिंह की सर्कस अगले साल दीवाली पर होगी रिलीज!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'सर्कस' अगले साल दीवाली के अवसर पर रिलीज हो सकती है।

रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आयेगी। चर्चा है कि 'सर्कस' अगले साल 2022 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 'सूर्यवंशी' की रिलीज के बाद रोहित शेट्टी 'सर्कस' की फाइनल रिलीज डेट घोषित करेंगे। फिल्म सर्कस में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आयेगी।

बताया जा रहा है कि 'सर्कस' के एक गाने में दीपिका, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के अपने किरदार 'मीनाम्मा' की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म 'सर्कस' को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले टी-सीरीज के सहयोग से निर्मित किया जाएगा। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण होगी।


वार्ता

epmty
epmty
Top