रानू मंडल को फिर मिला मौका

मुंबई। दीपिका चिखलिया फिल्म सरोजिनी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये एक बायोपिक फिल्म है फिल्म में वो सरोजनी नायडू का किरदार निभाएंगी. उनकी इस फिल्म में गाने रानू मंडल गा रही हैं सोशल मीडिया पर दीपिका ने इस बात की जानकारी दी है। दीपिका ने लिखा- मेरी मूवी...सरोजिनी...धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल गा रही हैं। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में रानू मंडल बता रही हैं कि वो धीरज मिश्रा के साथ काम रही हैं। वो सरोजिनी के गाने गा रही हैं। फिल्म के सारे गाने वो गा रही हैं। रानू ने कहा- मुझे उम्मीद है कि वो ही प्यार और सम्मान मुझे मिलेगा जो आप मुझे देते आए हैं।
Next Story
epmty
epmty