रक्षाबंधन स्पेशल- सुशांत की बहन ने की बचपन की फोटो शेयर- भावुक हुए फैंस

रक्षाबंधन स्पेशल- सुशांत की बहन ने की बचपन की फोटो शेयर- भावुक हुए फैंस

नई दिल्ली। आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। सभी भाई-बहन इस त्यौहार को अच्छे से मना रहे हैं। इस मौके पर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने अपने अकाउंट पर फोटो अपलोड़ कर अपने भाई को याद किया है। यह तस्वीर एक बार फिर सुशांत के फैंस को भावुक कर गई है। सुशांत सिंह को अलविदा कह इस दुनिया से काफी समय हो गया है लेकिन लोग आज भी उनके दीवाने हैं समय-समय पर उन्हें याद करते रहते हैं। वह लोगों के दिलों पर आज भी राज कर रहे हैं।


दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुंशात सिंह राजपूत की बहन ने सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर को अपलोड़ किया है। इस तस्वीर में वह श्वेता किसी बात पर हंस रही है और सुशांत सिंह राजपूत कैमरे की देख कर स्माइल के साथ पोज दे रहे हैं। इस फोटो में सुशांत रेड टी-शर्ट और ब्लैक पेंट पहनी हुई है। इस तस्वीर के केप्सन में श्वेता ने लिखा है कि 'लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे। गुडिया गुलशन।' श्वेता द्वारा शेयर किये गये फोटो पर फैंस विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस भावुक हो गये हैं उनके फैंस के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत आज भी राज कर रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से अलविदा कह एक वर्ष से अधिक हो चुका है। फैंस आज भी उनका नहीं भूल पाये हैं। सुशांत का फेसबुक अकाउंट हाल ही में एक्टिव हुआ है और उनकी प्रोफाइल फोटो बदल दी गई है। यह देखकर उनके फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रया दी हे। जहां कुछ फैंस भावुक हो गई तो कई ने हैरानी जताते हुए कहा है कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।



epmty
epmty
Top