नारी शक्ति पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं निर्माता पराग पाटिल और.....

नारी शक्ति पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं निर्माता पराग पाटिल और.....

मुंबई। टेकनीशियन फिल्म फैक्ट्री क्रियेशन के बैनर से निर्माता पराग पाटिल और आर.आर.प्रिंस नारी शक्ति पर आधारित फिल्म प्रोडक्शन नंबर 6 लेकर आ रहे हैं।

फिल्म प्रोडक्शन नंबर 6 की कहानी मनोज नारायण ने लिखी है और इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों नेपाल के खूबसूरत जगहों पर चल रही है। फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर निर्माता पराग पाटिल ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से हम नारी शक्ति को एक प्रेरणादायक और अनूठे दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का इरादा रखते हैं और इसके लिए हम फिल्म को भव्यता से बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेकनीशियन फिल्म फैक्ट्री अपनी फिल्मों में गुणवत्ता और मनोरंजन का ख़ास ख्याल रखती है, जिससे फिल्म जब परदे पर आये तो दर्शक खुद को फिल्म देखने के बाद रोमांचित महसूस करें। इसी उद्देश्य के साथ हम अपनी नई फिल्म भी बना रहे हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी और सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब तक भोजपुरी के दर्शकों को इस अद्भुत फिल्म के थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

वहीं, फिल्म के दूसरे निर्माता आर आर प्रिंस ने बताया कि प्रोडक्शन नंबर 6 को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। उम्मीद है हम बेहतर फिल्म दर्शकों के सामने ले कर आयेंगे, इसके लिए प्री प्रोडक्शन के बाद अब शूटिंग के दौरान फिल्म की पूरी क्रू खूब मेहनत कर रही है। इस फिल्म के गीत संगीत भी मजेदार होने वाले हैं। दर्शकों के लिए यह फिल्म मनोरंजन के साथ गर्व करने का भी विषय होगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रीना रानी, अवधेश मिश्रा, प्रीति सिंह, संजुक्ता रॉय, विमल पांडे, विनोद मिश्रा, चंदन बालेश्वर सिंह, निशा तिवारी, संजीव मिश्रा नज़र आयेंगे फिल्म की बाकी जानकारी हम जल्द ही साझा करेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top