शारीरिक बदलावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका

शारीरिक बदलावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपने शरीर में हो रहे बदलावों पर खुलकर बोली हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने शरीर को वैसा स्वीकार करना सीख लिया है जैसा वो अभी है। 38 वर्षीय प्रियंका ने बॉलीवुड में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इन दिनों वह अपना फोकस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर रखे हुए हैं।

आने वाले वक्त में प्रियंका चोपड़ा की कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज होंगी। प्रियंका की फिजीक को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जाते रहे थे जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उनका शरीर अब वैसा नहीं है जैसा कुछ दशक पहले हुआ करता था। बदलाव सभी की जिंदगी में एक सामान्य चीज है। प्रियंका ने कहा, मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि इसने मुझे प्रभावित नहीं किया है। प्रियंका ने कहा, मेरे शरीर में बदलाव हुए हैं क्योंकि मेरी उम्र बढ़ रही है, जैसे सभी की बढ़ती है। और मैंने इसे मानसिक रूप से स्वीकार किया है कि ठीक है, अब यह ऐसा ही दिखता है, अब मैं ऐसी ही दिखती हूं, कोई बात नहीं है, अब मैं अपनी वर्तमान शरीर के साथ काम कर रही हूं ना कि अब से 10-20 साल पुराने शरीर के साथ। (हिफी)

epmty
epmty
Top