प्रियंका ने नानी की जयंती पर पोस्ट की भावनात्मक नोट

प्रियंका ने नानी की जयंती पर पोस्ट की भावनात्मक नोट

लॉस एंजलिस। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी महिलाओं की तस्वीरें साझा की जिनकी उनकी जिंदगी में अहम भूमिका रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी मां की जयंती पर उनकी एक पुरानी तस्वीर के साथ एक नोट भी साझा किया और नानी की पुरानी तस्वीरों को भी पोस्ट किया।

प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, "हम सभी छह, नानी का जन्मदिन मना रहे हैं। जब मेरे माता-पिता अपने करियर में व्यस्त थे, तब उन्होंने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया। वह मेरी परवरिश की एक अभिन्न हिस्सा रही हैं।"

हाल ही में प्रियंका एक बच्ची की मां बनी है। उन्होंने लिखा, ''मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं की मेरे जीवन में कई सारी सशक्त महिलाएं आयी हैं, मैं सभी की बहुत आभारी हूं। नानी आप हमेशा याद आती हो। प्रियम माथुर हमेशा की तरह प्यारे लग रहे हो!"

उन्होंने अपने कैप्शन में आगे लिखा, "मैं पहली तस्वीर में इतनी शैतान क्यों लग रही हूं? आपका क्या कहना है?"

पहली तस्वीर में प्रियंका के बचपन की है, जिसमें वह बैंगनी टी- शर्ट और लाल स्कर्ट के साथ-साथ पोनीटेल बांधी नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनकी नानी, मां मधु चोपड़ा और चचेरे भाई प्रियम माथुर भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी नानी को आंखें बंद करके केक खिला रही हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top