शाहरूख खान के गाने पर प्रियंका ने किया डांस- अनदेखा वीडियो हुआ वायरल

शाहरूख खान के गाने पर प्रियंका ने किया डांस- अनदेखा वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोशल मीडिया पर दीपोत्सव से अपने तस्वीरें या वीडियोज शेयर कर रही है। दीपावली का ही एक वीडियो प्रियंका का शाहरूख खान के गाने पर डांस करते हुए वायरल हो रहा है। प्रियंका के इस डांस को देख उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान उनकी विदेशी फ्रेंड भी उनके साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में प्रियंका चोपड़ा वाइट लहंगा पहने हुए है। इस दौरान वह हाथ में ड्रिंक लिये हुए है। उनकी इस डीजे पार्टी में उनकी विदेशी दोस्त भी उनके साथ डांस करते दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वह दीपावली से पहले ही तस्वीर शेयर कर रही है। प्रियंका ने दिवाली के इस अवसर पर निक के संग कई फोटो शेयर किये थे। इस पोस्ट को शेयर करते वक्त उन्होंने केप्सन में लिखा था कि हमारे पहले घर में हमारी पहली दिवाली, यह हमेशा विशेष रहेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि हमारे घर आये और न केवल कपड़ों में बल्कि डांसिंग से भी मेरे कल्चर का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि वहां मौजूदा सब लोगों ने मुझे घर जैसा महसूस कराया। इस दौरान प्रियंका ने निक जोनस को बेस्ट हसबैंड और पार्टनर भी बताया था।

epmty
epmty
Top