प्रिया प्रकाश का म्यूजिक वीडियो

प्रिया प्रकाश का म्यूजिक वीडियो

मुंबई। प्रिया प्रकाश वारियर न सिर्फ अपनी आंख के एक इशारे से दिल जीतना जानती हैं बल्कि वह अपने डांस से भी फैन्स के दिलों को जीतने का हुनर जानती हैं। सोशल मीडिया पर अकसर उनके वीडियो वायरल होते हैं। यह डांस प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो में किया है। इस तेलुगू सॉन्ग में प्रिया गजब का डांस कर रही हैं और यह सॉन्ग आज ही मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किया है।


प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी दी है और लिखा है, यह रिलीज हो चुका है दोस्तों... प्रिया के लाडी लाडी सॉन्ग में उनके साथ रोहित नंदन नजर आ रहे हैं जबकि इस सॉन्ग को राहुल सिपलिगंज और प्रिया प्रकाश वारियर ने गाया है।

प्रिया प्रकाश वारियर ने विंक और फायर गन के इशारे से सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी। प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को ओरू अदार लव में पसंद किया गया था। वह जल्द ही श्रीदेवी बंगलो और लव हैकर्स के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं।

हीफी

epmty
epmty
Top