खूबसूरती और ग्लैमर की मलिका थीं प्रेमा नारायण

खूबसूरती और ग्लैमर की मलिका थीं प्रेमा नारायण

मुंबई। प्रेमा नारायण एक समय में फैंस के दिलों पर राज कर चुकी है। यह हसीना एक समय में मॉडल, एक्ट्रेस और फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकी है। मिस वर्ल्ड 1971 को भी रिप्रेजेंट कर चुकी है। हिंदी फिल्मों में अपनी खूबसूरती और ग्लैमर का खूब जलवा बिखेरा।

प्रेमा नारायण का जन्म 4 अप्रैल 1955 को हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस- डांसर खूब नाम कमाया। उन्होंने हिंदी और बंगाली सिनेमा में काम किया। वह फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 1971 रह चुकी है और मिस वर्ल्ड 1971 में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। प्रेमा नारायण का जन्म पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में हुआ था। वह लोकप्रिय एक्ट्रेस अनीता गुहा की भतीजी हैं। प्रेमा नारायण एक कॉन्वेंट स्कूल में अंग्रेजी टीचर थीं। बाद में उन्होंने मॉडलिंग किया। 1971 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्हें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 1971 का ताज पहनाया गया। उन्होंने मिस वर्ल्ड 1971 में भारत का प्रतिनिधित्व किया लेकिन जीत नहीं पाईं। उसी वर्ष उन्हें ऑस्ट्रेलिया में आयोजित क्वीन ऑफ द पैसिफिक पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया, जहां उन्हें प्रथम रनर-अप का ताज पहनाया गया था।

फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें फिल्मों का ऑफर मिला और वह कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं। 1973 में वह मंजिलें और भी हैं और 1973 मां बहन और बीवी जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। उन्हें 1976 में उत्तम कुमार-शर्मिला टैगोर की फिल्म अमानुष (1975) में एक गांव बेले धन्नो के रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। (हिफी)

Next Story
epmty
epmty
Top