कभी अक्षय खन्ना के भी दीवाने थे लोग

कभी अक्षय खन्ना के भी दीवाने थे लोग

मुंबई। करीना कपूर और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म हलचल सुपरहिट हुई थी और इस फिल्म में दोनों बेहतरीन एक्टर्स को देख कर फैंस दीवाने हो गए थे। हलचल लव, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म थी। फिल्म में करीना कपूर अंजली के रोल में थीं। वहीं एक्टर अक्षय खन्ना जय चंद के रोल में थे। फिल्म में दो ऐसे परिवारों को दिखाया गया था, जो आपस में दुश्मन थे लेकिन उस परिवार के दो बच्चे प्यार कर बैठते हैं। वहीं साल 1997 में देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉर्डर में अक्षय कुमार पूजा भट्ट के साथ दिखे थे। अक्षय खन्ना कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। हालांकि बाद में वह फिल्मों से लगभग गायब हो गए और उनका लुक भी काफी चेंज है। बेहद हैंडसम दिखने वाले एक्टर के बाल काफी कम हो गए हैं। अक्षय 90 के दशक के एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर दिखे थे और अपने लुक की बदौलत फैंस के दिलों में उन्होंने जगह बनायी। बॉर्डर के बाद ताल और फिर, दिल चाहता है, हलचल, गांधी माय फादर, हमराज और हंगामा जैसी फिल्मों में दिखे।

वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना के बेटे हैं। अक्षय खन्ना ने 90 और 2000 के दशक में कई सुपर हिट फिल्में दीं और कई बड़ी हीरोइनों के हीरो रहे। अक्षय खन्ना को फिल्म दिल चाहता है के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला, लेकिन इसके बाद उनके करियर का ग्राफ लगातार गिरता गया। (हिफी)

epmty
epmty
Top