पायल देव के साथ फिर धमाल मचायेंगे पवन सिंह

पायल देव के साथ फिर धमाल मचायेंगे पवन सिंह

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्‍टार पवन सिंह एक बार फिर बॉलीवुड पार्श्वगायिका पायल देव के साथ पार्श्वगायन करते नजर आयेंगे।

पवन सिंह और पायल देव का पिछला गाना कमरिया हिला रही है खूब वायरल हुआ था। इसमें दोनों की गायिकी को खूब पसंद किया गया था। उसके बाद एक बार फिर दोनों साथ नजर आने वाले हैं। दोनो का गाना जल्‍द ही आने वाला है। इस गाने की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी हुई है।

बताया जा रहा है कि पवन– पायल का यह गाना हिंदी-भोजपुरी मिक्‍स होगा, जिसे एक नए प्रयोग के रूप में देखा जा र‍हा है। दोनों के नए गाने को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं और लोगों को इनके आने वाले गाने का बेसब्री से इंतजार भी है। इस गाने के बाद पवन सिंह संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के साथ भी गाना लेकर आ रहे हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top