पवन सिंह और काजल की फ़िल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का फर्स्ट लुक रिलीज

पवन सिंह और काजल की फ़िल्म कइसे हो जाला प्यार का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी की आने वाली फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

पवन सिंह और काजल राघवानी की आने वाली फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया।गीता देवतोष सिने विजन प्रस्तुत 'कइसे हो जाला प्यार' का फर्स्ट लुक बेहद रोमांटिक है।फ़िल्म के पोस्टर में तीन शेड्स हैं। इस फ़िल्म के निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह तथा निर्देशक जगदीश शर्मा हैं।

फ़िल्म 'कइसे हो जाला प्यार' के गानों में संगीत छोटे बाबा, छोटू रावत और आजाद सिंह ने दिया है। गीतकार आजाद सिंह, चंदन यदुवंशी, रजनीश चौके और विनय निर्मल हैं। कहानी मनोज के कुशवाहा ने लिखी है। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। संकलन दिनेश का है। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह और सह निर्देशक ललित शुक्ला, अब्दुल रहमान और संजू बिष्ट है। आर्ट नाजिर शेख, एक्शन मल्लेश और कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top