बॉलीवुड पर ओमिक्रॉन का कहर- शाहिद कपूर की 'जर्सी' की रिलीज टली

बॉलीवुड पर ओमिक्रॉन का कहर- शाहिद कपूर की जर्सी की रिलीज टली

मुंबई। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढते मामलो के चलते देश की राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढते मामलो के चलते कोरोना की पाबंदियों को बहुत सख्त कर दिया गया है। शहर में सरकार के आदेश के तहत कई प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस आदेश के चलते मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम, जिम, सिनेमा हॉल, आदि बन्द रहेगे। कोरोना के बढते मामलो ने दिल्ली में तहलका मचा दिया हैं। शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट को आगे बढा दिया गया है। इस फैसले का असर बॉलीवुड पर भी पडता दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के अनूसार यह बताया जा रहा हैं कि शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'जर्सी' की तारीख को टाल दिया गया है। शाहिद कपूर की यह फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मौजूदा हालात और कोरोना के बढते मामलो के चलते यह फेसला लिया गया है। कोविड की गाइडलाइंस का पालन और सुरक्षित रहें।



epmty
epmty
Top