शाहरुख खान ने गाड़ी की छत पर चढ़कर फैंस को यूं दिया सरप्राइज

मुम्बई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने फैंस को गुरुवार को एक बढ़िया सरप्राइज दिया। शाहरुख ने अपने घर मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़ को अपनी गाड़ी की छत पर चढ़कर ग्रीट किया। किंग खान को ऐसा अंदाज देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी ने वी लव यू, शाहरुख के नारे लगाने शुरू कर दिए।
सूत्रों की मानें तो शाहरुख फिलहाल हॉलीवुड होस्ट और कॉमेडियन डेविड लेटरमैन के नेटफ्लिक्स शो माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन के लिए शूटिंग कर रहे हैं। यूं तो शाहरुख पिछले महीने न्यूयॉर्क जाकर अपना एपिसोड शूट कर चुके हैं, लेकिन डेविड के शो के कैमरामैन को ईद के दिन मन्नत के बाहर जमा फैंस से शाहरुख और डेविड को रूबरू होते शूट करते देखा गया था।
ईद के दिन शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मन्नत की बालकनी में फैंस से मिलने आये थे। उस समय डेविड भी उनके साथ थे। इतना ही नहीं शाहरुख ने अपने फैंस के साथ एक सेल्फी वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने फैंस को प्यार और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया अदा किया था।