NEW VIDEO: बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई डांसिंग क्वीन

NEW VIDEO: बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई डांसिंग क्वीन

मुंबई। डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपनी कातिल अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। उनके डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं। चाहे फिर वह पुराना वीडियो हो या नया, सपना के चाहने वालों के बीच उनके डांस वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। अब हाल ही में सपना का एक नया गाना रिलीज हुआ हैं, जिसमें सपना एक दम अलग और बेहद खूबसूरत अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। यह गाना है चंद्रवाल, जो 16 जनवरी को ही रिलीज हुआ है और अबतक 213,915 व्यूज मिल चुके हैं।

सपना चौधरी का ये नया गाना उनके फैंस के बीच तहलका मचा रहा है। गाने पर व्यूज का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। यानी गाने के व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे है। देसी क्वीन के इस नए गाने को सोनोटेक नाम के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जो अब यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। सपना चौधरी के इस हरयाणवी गाने चंद्रवाल को प्रवीण तोशम ने अपनी आवाज दी है। वहीं सपना और सुमित कौशिक इस गाने में धमाल मचाते दिख रहे हैं। गाने में एक बार फिर सपना चौधरी देसी अवतार में नजर आ रही हैं। नये साल पर यह गाना सपना का पहला गाना है जो रिलीज हुआ है। (हिफी)




epmty
epmty
Top