रामचरण और जूनियर NTR की 'RRR' का नया पोस्टर रिलीज

रामचरण और जूनियर NTR की RRR का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म आरआरआर का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है।

फिल्म 'आरआरआर' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में अजय देवगन, आलिया भट्ट और राम चरण की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया जाएगा। यह ग्रैंड ईवेंट 03 दिसंबर को होने जा रहा है जिसमें ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म आरआरआर 07 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।



epmty
epmty
Top