नेहा कक्कड़ ने गीतकार संतोष को दिए 5 लाख

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अच्छी गायिका तो हैं ही साथ ही वो एक अच्छी इंसान भी हैं। नेहा कितनी इमोशनल और दरियादिल हैं इसकी झलक इंडियन आइडल के मंच पर दिखती ही रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी दरियादिली का उदाहरण एक बार फिर पेश करते हुए मशहूर गीतकार संतोष आनंद की मदद की। जिसके बाद उनकी सब जगह वाहवाही हो रही है।
हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर म्यूजिक डायरेक्टर प्यारेलाल संग गीतकार संतोष आनंद आए थे। संतोष आनंद ने बताया था कि वे आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गए हैं। उन पर काफी कर्ज है और लगातार मुश्किल में फंसते जा रहे हैं। उनकी ये स्थिति जान नेहा कक्कड़ काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने तुरंत अपनी तरफ से उन्हें पांच लाख रुपये दान देने का ऐलान किया।
Next Story
epmty
epmty