पिता के बिजनेस को संभालेंगी नव्या

पिता के बिजनेस को संभालेंगी नव्या

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अभी तक एंट्री नहीं की है मगर उनके नाम पर फैन पेज बन गए हैं। सभी को नव्या की बॉलीवुड एंट्री का इंतजार है। मगर अब नव्या के फैंस दुखी होने वाले हैं। नव्या बॉलीवुड में एंट्री करने की बजाय अपने पिता निखिल नंदा के बिजनेस में उनका हाथ बटाने वाली हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नव्या ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनके परिवार की चौथी पीढ़ी आगे बढ़ रही है और विरासत को एक महिला आगे लेकर जा रही है। नव्या ने बताया उन्हें गर्व है कि वह अपनी पीछे छूटी हुई विरासत को आगे लेकर आ रही हैं। नव्या ने आगे कहा- हर दिन कई महिलाएं रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए बिजनेस शुरू कर रही हैं। मैं इस समय में जीने के लिए खुश हूं, जहां महिलाएं काम का चार्ज ले रही हैं। मुझसे यह देखने का इंतजार नहीं हो रहा है जो आने वाले समय में हम अचीव करने वाले हैं।

हमेशा से मानसिक स्वास्थ्य और महिलाओं के हक के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली नव्या ने हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ की थी। नव्या ने निर्मला सीतारमण का बजट वाले दिन का एक वीडियो शेयर किया। इस खास वीडियो में निर्मला सीतारमण प्रेस वार्ता के दौरान एक व्यक्ति से नाराज होते नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला पत्रकार को सवाल करने से रोकता है, उस दौरान निर्मला उस शख्स पर भड़क गईं। नव्या ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- 'कुछ और लोग सत्ता में हैं, जो सेक्सिज्म का विरोध कर रहे हैं, जो हमेशा दिखता है। नव्या आरा हेल्थ फाउंडेशन की संचालक भी हैं। नव्या इस फाउंडेशन के साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाने का काम करती हैं।

epmty
epmty
Top