मीका सिंह को मिल ही गयी दुल्हनियां

मीका सिंह को मिल ही गयी दुल्हनियां

नई दिल्ली। मीका की दुल्हन बनने की रेस में यूं तो 12 लड़कियां शामिल हुईं लेकिनमीका का दिल उनकी पुरानी दोस्त और इस शो की वाइल्ड कार्ड एंट्री आकांक्षा पुरी पर आया है। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा इस शो की विजेता बन गई हैं। मीका के इस स्वयंवर में आखिर तक आकांक्षा के साथ पंजाब की रहने वाली नीत महल और बंगाल की प्रांतिका दास पहुंची थीं लेकिन शो के फिनाले में मीका ने आकांक्षा के गले में वरमाला पहना दी है।

हालांकि इस शो के आखिर में आकांक्षा से शादी नहीं की है, लेकिन इन तीनों लड़कियों में से आकांक्षा को चुनते हुए मीका ने वरमाला उनके गले में जरूर डाल दी है। दरअसल मीका ने साफ किया है कि वह शादी के बंधन में बंधने से पहले आकांक्षा के साथ बिना कैमरों के कुछ समय बिताना चाहते हैं। मीका और आकांक्षा के बीच की नजदीकियां पहले भी काफी चर्चा का विषय बन चुकी हैं। इस शो से पहले भी इन दोनों की शादी की खबरें मीडिया में आ चुकी हैं। आपको याद दिला दें कि आकांक्षा पुरी, बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top