बॉलीवुड की हकीकत से रूबरू कराया मंदाकिनी ने

बॉलीवुड  की हकीकत से रूबरू कराया मंदाकिनी ने

मुंबई। मंदाकिनी ने 1985 में आई फिल्म मेरा साथी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वह मशहूर हुई अपनी दूसरी फिल्म राज कपूर की राम तेरी गंगा मैली से। एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा है कि उन दिनों एक्टर्स को पूरी फिल्म के लिए 1-1.5 लाख मिलते थे। राजीव कपूर के साथ राम तेरी गंगा मैली में काम करने के बाद कई और फिल्मों में नजर आई। हालांकि बाद में शादी कर के फिल्मों को उन्होंने अलविदा कह दिया। उनकी आखिरी रिलीज 1996 में जोरदार थी।पिछले महीने उन्होंने अपना पहला सिंगल मां ओ मां अपने बेटे रब्बल ठाकुर के साथ लॉन्च किया। एक नए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा, उन दिनों हीरोइनों की ज्यादा डिमांड नहीं थी। उनका उपयोग केवल कुछ गानों और रोमांटिक दृश्यों के लिए किया गया था। उन्होंने आगे कहा, जब हम फिल्मों में काम करते थे, तो हम पूरी फिल्म के लिए लगभग 1-1.5 लाख कमाते थे। (हिफी)

epmty
epmty
Top