भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 नवंबर की प्रमुख घटनाएं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1208- ओत्ता वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।

1745- चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।

1818- मलक्का में रॉबर्ट मॉरिसन ने एंग्लो-चीनी कॉलेज (बाद में इसका नाम बदलकर यिंग वा कॉलेज) की स्थापना की।

1839- अमेरिका में पहले राजकीय सैन्य कॉलेज वर्जीनिया सैन्य संस्थान की स्थापना की गयी।

1852- वेस्टमिंस्टर का नया पैलेस लंदन में खोला गया।

1880- ऑस्ट्रेलियाई बैंक लुटेरे बुशृंगेर नेड केली को मेलबर्न में फांसी दी गयी।

1889- वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।

1930- एल्बर्ट आइंस्टीन को 'आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर' के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।

1934- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में युद्ध में सेवाएं देने वालों के सम्मान में 'द श्राइन ऑफ रिमेंबरेंस'खोला गया।

1938- इज़्मत इनोऊ तुर्की के दूसरे राष्ट्रपति बने।

1953- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पहली बार 'पोलियो वायरस' की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।

1965- प्रधानमंत्री इयान स्मिथ के नेतृत्व में दक्षिणी रोडेशिया ब्रिटेन से अलग होकर रोडेशिया बन गया।

1975- ऑस्ट्रेलिया में एक संवैधानिक संकट के दौरान गवर्नर-जनरल जॉन केर ने प्रधानमंत्री गफ व्हिटलाम की सरकार को खारिज कर दिया और संसद को भंग कर दिया।

1982- इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत हो गयी।

1985- एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फिल्म 'एन अर्ली फ्रोस्ट' अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।

2000- ऑस्ट्रिया के कपहून स्थित एल्पाइन सुरंग में एक केबल कार में आग लगने से 155 लोगों की मौत हो गयी।

2005- सऊदी अरब को बारह साल की चर्चा और वार्ता के बाद विश्व व्यापार संगठन के सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया।

2008- मिस्र में रानी सेशेत के लगभग 4300 साल पुराने पिरामिड की खोज की गयी।

2010- हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने पनामा के रासायनिक टैंकर पर कब्जा कर लिया।

2013- सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।

2014- पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।


वार्ता

epmty
epmty
Top