माधुरी ने शेयर किया डांस वीडियो

माधुरी ने शेयर किया डांस वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपना नया डांस वीडियो शेयर किया है।

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। वह नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरें या वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं। माधुरी दीक्षित ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अलग-अलग अंदाज में झूमकर नाच रही हैं। माधुरी दीक्षित ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "जिसे आप प्यार करते हो उसे जियो।"

माधुरी इन दिनों 'डांस दीवाने' शो को जज करती नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित अंतिम बार 'कलंक' और 'टोटल धमाल' जैसी फिल्मों में नजर आयी थी।

वार्ता

epmty
epmty
Top