माधुरी दीक्षित की फोटो वायरल- यूजर बोला- कोई देव आपके ऊपर विराजमान हैं

माधुरी दीक्षित की फोटो वायरल- यूजर बोला- कोई देव आपके ऊपर विराजमान हैं

नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। फैंस उनके बिंदास लुक को देखकर क्रेजी हो रहे हैं। वह इस फोटो में ब्लैक ड्रैस में है। उन्होंने बेकलेस टाॅप पहना हुआ है। यूजर्स उनके इस फोटो को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस फोटो पर खबर के लिखे जाने तक 6 लाख से अधिक लोग पंसद कर चुके है। एक यूजर ने उनकी काफी तारीफ की और बाद में लिखा है कि आपकी प्रशंसा में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो अपलोड की है। इस फोटो में उन्होंने ब्लैक ड्रेस में पहनी हुई और लाइट मेकअप किया हुआ है। वह दीवार पर हाथ रखकर स्माइल करते हुए पोज दे रही है। उन्होंने फोटो को शेयर करते दौरान कुछ नहीं लिखा है। उनके द्वारा शेयर किया गया यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनका यह लुक फैंस को बिंदास लग रहा है।

फैंस उनकी इस फोटो की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस दुनिया में मैं तेरा सबसे बड़ा प्रेमी भक्त।, वहीं एक यूजर ने लिखा कि हे मानव! आपका चलचित्र देखकर ह्रदय प्रफुल्लित हो उठता है। ऐसे मनोहारी चलचित्र देख के प्रतीत होता है जैसे मानो चारो ओर बदल छा गए हो, चंद्रमा चमकने लगे तारे टीम टीम करने लगे। भवरे फूलों पर गरजने लगे तोते भी म्याऊं म्याऊं करने लगे मेंढक कुएं से बाहर निकलकर गुनगुनाने लगे मोर गुलशल बत्तख नाचने लग गए हो, कोयल मधुर गीत गाने लग गयी हो भालू बंदर डमरू लेकर रावण की भक्ति में लीन हो गए हो। अतः आप अलौकिक सुंदरता के मालिक है। आपके मुख पर इतना तेज है जरूर आप कोई शूर्पणखा, सावित्री, अरून्धती, अनुसुइया, द्रोपदी जैसी तेजस्विनीय मैत्रेयी, गार्गी अपाला, लोपामुद्रा जैसी प्रकाण्ड विदुषी, और कुन्ती,विदुला महांपुरुष के रूप में जन्मे है। आप इसी तरह हम मानव को अपने दर्शन देकर धन्य करते रहे। अनन्त ...नैनो को सुख प्रदान करने वाली चित्र। हे मित्र!!..यह आप कैसे कर लेते हैं। आपका चित्र देख के ऐसा प्रतीत हुआ जैसे साक्षात् कोई देव आपके ऊपर विराजमान हैं। आपका चित्र में तेजस्वी मुख और अकल्पनीय वस्त्र शैली देख के मन अभिभूत हो गया। हे मित्र !!! हम आपके दर्शन करना चाहते हैं। आपकी प्रशंसा में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें।

epmty
epmty
Top