लो जी रणवीर कपूर भी बन गए पिता- पत्नी आलिया भटट ने दिया..

लो जी रणवीर कपूर भी बन गए पिता- पत्नी आलिया भटट ने दिया..

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के कपूर खानदान में आज एक बार फिर से बच्चे की किलकारियां गूंज उठी है। अभिनेता रणवीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। कपूर परिवार ने नन्ही का घर आने पर स्वागत किया है।

रविवार को शोमैन कहे जाने वाले अभिनेता, निर्माता एवं डायरेक्टर राजकपूर के परिवार में एक बार फिर से बच्चे की किलकारियां गूंज उठी है। राज कपूर के बेटे स्वर्गीय ऋषि कपूर एवं अभिनेत्री नीतू सिंह के बेटे रणवीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया है। रविवार की सवेरे तकरीबन 8.30 बजे आलिया भट्ट को दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में प्रसव क्रिया के लिए एडमिट कराया गया था। बेटी को जन्म देने वाली आलिया भट्ट की शादी इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ धूमधाम से हुई थी। हाल ही में आलिया भटट की गोद भराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। रस्मों में भट्ट और कपूर खानदान कपल और उनके होने बच्चे को आशीर्वाद देने लिए पहुंचा। इस गोद भराई की कई फोटोज आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

epmty
epmty
Top