चिट्ठी आई और दुनिया को अलविदा कह गए पंकज उधास

चिट्ठी आई और दुनिया को अलविदा कह गए पंकज उधास
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। गजल की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले फनकार लीजेंडरी सिंगर पंकज उधास की आवाज सदा के लिए खामोश हो गई है। चिट्ठी आने के बाद 72 साल की उम्र में पंकज उधास अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

सोमवार को पदमश्री अवार्ड से सम्मानित पंकज उधास का दुखद निधन हो गया है।‌ वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे पंकज उदास 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे।

सोमवार को 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहते हुए अंतिम सांस लेने वाले गजल की दुनिया के बेताज बादशाह पंकज उधास का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पंकज उदास के पीआरओ ने बताया है कि लीजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन 26 फरवरी की सवेरे तकरीबन 11:00 बजे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में हुआ है।

लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की खबर मिलते ही म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं ही दुनिया से छोड़ कर चले जाना फैंस को अब गमगीन कर रहा है।

हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top