किली पॉल ने अभिनेत्री के सुपरहिट गाना हुआ है आज पहली बार पर किया लिप सिंक

किली पॉल ने अभिनेत्री के सुपरहिट गाना हुआ है आज पहली बार पर किया लिप सिंक

मुंबई। तंजानिया के इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के सुपरहिट गाना 'हुआ है आज पहली बार' पर लिप सिंक किया है।

किली पॉल अक्सर बॉलीवुड के गानों पर लिप-सिंक करते हुए अपना वीडियो साझा करते हुवे दिखाई देते हे। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने उर्वशी रौतेला की फिल्म सनम रे का गाना 'हुआ है आज पहली बार' पर लिप सिंक किया है।

गौरतलब है कि किली पॉल और उनकी बहन नीमा वीडियो पोस्ट करके लाखों भारतीयों का दिल जीता है, जिसमें वे भारतीय फिल्मों के गानों के साथ लिप-सिंक करते हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top