ठुमकेश्वरी साड़ी में कृति सेनन

ठुमकेश्वरी साड़ी में कृति सेनन

मुंबई। वरुण धवन और कृति सेनन की आने वाली फिल्म भेड़िया का दूसरा ट्रैक रिलीज हो गया है। गाने का टाइटल है, अपना बना ले। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। यह एक खूबसूरत रोमांटिक गाना है। इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। इस रोमांटिक ट्रैक को बेहद पसंद किया जा रहा है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और इसे स्त्री का स्पिन-ऑफ कहा जाता है, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य लीड रोल में हैं। इसी बीच कृति ने साड़ी में अपनी तस्वीरें पोस्ट की है और इसे कैप्शन दिया है, ठुमकेश्वरी साड़ी की होड़। फोटो में वह बेहद प्यारी दिख रही हैं। साड़ी के साथ वह न्यूड मेकअप में नजर आ रही हैं। इस मल्टी कलर साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक चूड़ी और नेल पॉलिस के साथ अपने लुक को कंप्लीट है। कृति ने काफी कलरफुल साड़ी पहनी हुई है जो उनके कॉम्प्लेक्शन और फिगर को काफी सूट कर रही है। कृति ने अपने बालों को एक पोनी टेल में बांधा हुआ है। फोटो में साड़ी के अलावा उनका ब्लाउज लोगों का खासा पसंद आ रहा है। कृति इतनी स्टाइलिश लग रही हैं कि उनसे फैंस की निगाहें नहीं हट रही हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top