जानिए कौन नजर आयगे दादू - आई लव यू' फिल्म में

जानिए कौन नजर आयगे दादू - आई लव यू फिल्म में

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने चरित्र अभिनेता अवधेश मिश्रा पारिवारिक फिल्म 'दादू - आई लव यू' में काम करते नजर आयेंगे।

अवधेश मिश्रा, लेखक निर्देशक मधुसूदन एस शर्मा की फ़िल्म 'दादू - आई लव यू' में नजर आयेंगे। यह फ़िल्म दादा-पोते की मासूम और अनकही प्रेम कथा है। फिल्म 'दादू - आई लव यू' की प्रस्तुति रिदान फिल्म्स कर रही है। फ़िल्म के निर्माता गौरव एम शर्मा और तुषार एम शर्मा हैं। इस फ़िल्म के सूत्रधार कथा-पटकथा-संवाद और निर्देशक मधुसूदन एस शर्मा हैं। फ़िल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध धुआंधार फॉल और आस पास नर्मदा तटों के सुंदर मनोहारी स्थलों पर हुई है। फ़िल्म में अवधेश मिश्रा दादा तो आर्यन पोते की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'दादू - आई लव यू' में अवधेश मिश्रा के साथ महेश आचार्य, अनीता रावत, मास्टर आर्यन बाबू, मधुसूदन एस शर्मा और डॉ अरविंद दुबे मुख्य भूमिका में हैं। संगीत अमन श्लोक ने दिया है, जबकि राजेश मिश्रा, शेखर मधुर, अरविंद तिवारी और सूरज द्विवेदी गीतकार हैं। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता सूरज द्विवेदी हैं। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंडल हैं। संकलन संतोष हरावड़े ने किया है। कला राकेश साह, एक्शन मुकेश राठौड़ और नृत्य महेश आचार्य का है।

epmty
epmty
Top