खुशी कपूर अपनी दीदी के एक्स को कर रहीं डेट

खुशी कपूर अपनी दीदी के एक्स को कर रहीं डेट

मुंबई। श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। जाह्नवी जहां इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं। वहीं खुशी जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। खुशी जोया अख्तर की द आर्चीज से डेब्यू कर रही हैं। भले ही खुशी ने अभी तक डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन वो अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। वहीं डेब्यू से पहले ही खुशी को लेकर एक खबर तेजी से चर्चा में बनीं हुई वो किसी को डेट कर रही हैं ?

मजे की बात यह है कि खुशी कपूर अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को डेट कर रही हैं। दरअसल, खुशी का अक्षत संग की गई इंस्टा चिटचैट वायरल हो रही है। खुशी ने सोशल मीडिया पर अक्षत संग अपनी तस्वीर शेयर की है। वहीं इस तस्वीर में दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इस फोटो और दोनों के लवी डवी चिटचैट देखने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की जमकर चर्चा है। लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है।

epmty
epmty
Top