खुशबू तिवारी केटी और लवली काजल का छठ गीत 'भर दिही गोदिया हमार' रिलीज

खुशबू तिवारी केटी और लवली काजल का छठ गीत भर दिही गोदिया हमार रिलीज
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री लवली काजल का छठ गीत भर दिही गोदिया हमार रिलीज हो गया है।

छठ गीत भर दिही गोदिया हमार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में ट्रेडिशनल लुक में पीली साड़ी पहने लवली काजल बहुत ही दुखियारी लग रही हैं। गाने के माध्यम से वह संतान प्राप्ति होने के लिए छठ माता से मनौती मांग रही है और पुत्र पैदा होने पर मन्नत पूरी करने की बात करती हैं। वह छठ पूजा करते हुए कहती हैं कि 'निर्जल रही ए माई, हम करी बरत तोहर हो, सुनली अरजिया ए छठी माई, भरि दिहीं गोदिया हमार हो...सुनली अरजिया ए छठी माई, भरि दिहीं गोदिया हमार हो...

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत 'भर दिही गोदिया हमार' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर खुशबू तिवारी केटी हैं।गीतकार यादव राज के लिखे इस गीत के संगीतकार राहुल यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

epmty
epmty
Top