कैटरीना व विक्की को मिली हत्या की धमकी

कैटरीना व विक्की को मिली हत्या की धमकी

मुंबई। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि यह मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। विक्की और कैटरीना को सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली थी।

मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (धमकी) और 354 (डी) (महिला का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना) तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर स्टॉक कर रहा था और उसने एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर ही धमकी का मैसेज भेजा था। शिकायत विक्की कौशल ने दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि आरोपी उनकी पत्नी को स्टॉक करता था और धमकी देता था। (हिफी)

epmty
epmty
Top