नोरा फतेही की बात पर हंस पड़ीं करीना

नोरा फतेही की बात पर हंस पड़ीं करीना

मुंबई। नोरा फतेही ने आखिरकार ये बता दिया है कि वो किससे शादी करना चाहती हैं। नोरा जिससे शादी करना चाहती हैं वो लड़का खुद लाखों दिलों की धड़कन है। लेकिन नोरा की इस बात से करीना को हंसी आ गयी। नोरा ने कहा है कि वो छोटे नवाब से शादी करना चाहती हैं लेकिन छोटे नवाब तैमूर अभी सिर्फ 4 साल के हुए हैं।

नोरा हाल ही में करीना कपूर खान के शो में पहुंचीं जहां उन्होंने बेबो से ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान करीना ने नोरा के डांस की तारीफ की और बताया कि उनके पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, उनके (नोरा) डांस को बहुत पसंद करते हैं। सैफ को नोरा के मूव्स बहुत पसंद हैं। करीना की बात सुनकर नोरा शरमा गईं और उन्होंने हंसते हुए कहा, मैं उम्मीद करती हूं तैमूर जल्द ही बड़े हो जाएंगे, तब हम मेरी और उनकी सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।

नोरा की बात सुनकर करीना कपूर को भी हंसी आ गई और उन्होंने जवाब दिया। अभी वो सिर्फ चार साल का है। अभी उसके बड़े होने में बहुत वक्त है'। (हिफी)




epmty
epmty
Top