पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना रनौत

पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना रनौत

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दर्ज प्राथमिकी के संबंध बुधवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुईं।

कंगना ने किसानों के आंदोलन को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि वह मुंबई से बाहर हैं इसलिए पुलिस के समक्ष पेश नहीं हो सकीं। कंगना के अधिवक्ता रिजवान सिद्दकी ने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया और पेश होने के लिए अगली तारीख की मांग की।

बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के मामले में खार पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।




epmty
epmty
Top