कंगना का जावेद के नोटिस पर तंज

कंगना का जावेद के नोटिस पर तंज

मुंबई। कंगना रनौत का विवादों में रिश्ता बरकरार है। जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था। उन्होंने दावा किया था कि कंगना ने उनके खिलाफ मीडिया में कुछ ऐसी बातें कहीं हैं जिससे न सिर्फ उनकी छवि धूमिल हुई है बल्कि वे सभी बाते एकदम बकवास हैं। जावेद अख्तर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना ने मीडिया के सामने कई बेवजह बयान दिए हैं। उन्होंने गलत तरीके से उनका नाम मीडिया में उछाला है। जावेद ने जोर देकर कहा है कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। कहा ये भी जा रहा है कि जावेद, कंगना के ऋतिक रोशन केस को लेकर दिए गए बयान से भी नाराज हैं। कुछ न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि उन्हें जावेद अख्तर ने डराया-धमकाया था। उन्होंने कंगना को ऋतिक से माफी मांगने के लिए कहा था। अब नाराज जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस ठोक दिया है।

कंगना रनौत ने इस मानहानि नोटिस पर रिएक्ट किया है उन्होंने तो इसे राजनीति से भी जोड़ दिया है। दरअसल शिवसेना सांसद ने भी इस मानहानि वाली खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ऐसे में कंगना रनौत ने भी दोनों जावेद अख्तर और संजय राउत को एक साथ जवाब दे दिया है। उन्होंने संजय राउत के ट्वीट पर लिखा है- एक थी शेरनी और एक भेड़ियों का झुंड। अब कंगना रनौत ने इस मामले में खुद को तो एक शेरनी बता दिया है लेकिन वहीं जावेद अख्तर और उनके सपोर्ट में खड़े लोगों की भेड़िया से तुलना कर दी है। (हिफी)

epmty
epmty
Top