परफेक्ट फीगर में जाह्नवी कपूर

परफेक्ट फीगर में जाह्नवी कपूर

मुंबई। जाह्नवी कपूर उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्होंने सिर्फ अपने दम पर काफी कम वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर ली है। जाह्नवी आज न सिर्फ अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी, बल्कि खुद के नाम से भी मशहूर हैं। आज जाह्नवी के चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं। फैंस उन्हें हमेशा ही पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। वहीं, दूसरी ओर जाह्नवी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपना नया अवतार शेयर करती रहती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग लगातार लंबी होती जा रही है। अब जाह्नवी ने फिर से इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है। तस्वीरों में जाह्नवी को व्हाइट कलर की ब्रालेट और डेनिम शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है। इस दौरान वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। यहां वह कैमरे के सामने कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। जाह्नवी जल्द ही रणभूमि, तख्त, गुड लक जेरी, मिस्टर एंड मिसेज माहि और बवाल में नजर आएंगी। (हिफी)

epmty
epmty
Top