जान तेरे नाम 2 का पहला पोस्टर लांच-रोमांटिक अवतार में दिखाई दे रही ऐश्वर्या

जान तेरे नाम 2 का पहला पोस्टर लांच-रोमांटिक अवतार में दिखाई दे रही ऐश्वर्या

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक रमाकांत प्रसाद की आने वाली भोजपुरी फ़िल्म 'जान तेरे नाम 2' का पहला पोस्टर लांच कर दिया गया है।

फ़िल्म के पहले पोस्टर में राजा यादव और उनकी को-स्टार अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा रोमांटिक अवतार में दिखाई दे रही है, बैक ग्राउंड में गाने का भी एक शानदार झलक दिखाई पड़ रही है,जिसमे कई सारी लड़कियां गाने पर अलग अलग अंदाज में थिरकते दिख रही है।

फ़िल्म में राजा यादव एक लवर बॉय के भूमिका में नज़र आयेंगे,अपने प्यार ऐश्वर्या शर्मा को पाने को लेकर कुछ भी करने को तैयार रहे है। रामाकांत प्रसाद ने कहा, "जिस तरह मेरी पहली फ़िल्म जान तेरे नाम को दर्शको खूब सराहा था,उसी प्रकार आ रही इस फ़िल्म जान तेरे नाम 2 को भी दर्शक सराहेंगे।

फ़िल्म के मुख्य भूमिका में राजा यादव,ऐश्वर्या,रूपा सिंह,संजय पाण्डेय, अशोक गुप्ता,राहुल यादव,खुशी शर्मा,भानु यादव सुलोचना यादव,रागिनी यादव ,प्रेम दुबे एवं अन्य है।चंपारण मूवीज के बैनर तले बनी फ़िल्म के निर्माता सोनालाल शर्मा है ,जबकि निर्देशक रमाकांत प्रसाद ,लेखक संजय सुहाना,संगीत ओम झा,गीतकार प्यारे लाल यादव,सुमित चंद्रवंशी, यादव राज,नितेश ठाकुर,डीओपी ईमरान अंसारी,एक्शन प्रदीप खड़का,संकलन धरम सोनी,नृत्य संजय कोर्बे,कला सतीश गिरी है।



epmty
epmty
Top