खुफिया एजेंसी का परमाणु हमले को लेकर धमाकेदार खुलासा

खुफिया एजेंसी का परमाणु हमले को लेकर धमाकेदार खुलासा

वाशिंगटन। अभी तक सिर्फ एक ही बार किसी देश ने किसी देश पर परमाणु हमला किया है, और वो है अमेरिका जिसने जापान के ऊपर ये कहर ढहाया। उसके बाद से परमाणु हमले की धमकियां तो सामने आईं मगर कभी परमाणु हमला नहीं हुआ। मगर अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने खुलासा किया है कि रूस ने चीन पर परमाणु हमले को तकरीबन अंजाम दे ही दिया था। रूसी मिसाइलों का रूख चीन की तरफ था। बस 15 मिनट में परमाणु बम चीन पर गिरने ही वाला था। हालांकि ऐन वक्त पर तबाही का ये प्लान टल गया।

चीन और रूस इतने गहरे दोस्त हैं उनके बीच ऐसी नौबत आई क्यों? रूस और चीन एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। खबर मिली है कि गुस्से में रूस करने परमाणु हमला वाला था। रूस ने मिसाइलें दागने की तैयारी भी कर ली थी। ये सनसनीखेज खुलासा अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने किया है। एजेंसी की सूचना को मानें तो रूस इतना गुस्से में था कि वह चीन पर परमाणु बम गिराने वाला था।

ये खबर आपको हैरान कर सकती है। क्योंकि मौजूदा दौर में रूस और चीन को अमेरिका के खिलाफ सबसे मजबूत साथी माना जाता है। अमेरिका को हमेशा इन इस दोस्ती से खतरा महसूस होता है। क्योंकि दो शक्तिशाली मुल्कों का एक साथ होना। अमेरिका की बादशाहत पर बहुत बड़ा खतरा है। अमेरिका के पास इतना मजबूत कोई साथी नहीं, जो उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। लिहाजा वो इस दोस्ती में दरार डालने में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता है। वक्त-वक्त पर अमेरिका कोई ना कोई शगूफा छोड़ता रहता है। मगर इस बार अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जो शगूफा छोड़ा है। वो दुनिया के लिए खतरे की घंटी बजाने वाला है।

epmty
epmty
Top