इंडियन आइडल 12 ने टीम को दी छुट्टी

इंडियन आइडल 12 ने टीम को दी छुट्टी

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसकी वजह से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का काम पूरी तरह से प्रभावित है। शूटिंग भी बंद पड़ी हैं इसी की वजह से कई शो बंद होने की कागार पर हैं। वहीं कई शो लोकेशन बदल कर शूटिंग कर रहे हैं। लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 भी इन शोज में शामिल है, जिन्होंने अपनी लोकेशन बदली है। लॉकडाउन की वजह से इंडियन आइडल 12 के मेकर्स ने पूरी टीम के साथ दमन में शूटिंग की। इसके लिए पूरी टीम को मुंबई से दमन शिफ्ट किया गया।

मेकर्स ने पूरे एक महीने के बैकअप के तौर एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है। शूट पूरा होने के बाद टीम मुंबई लौट आई है। अब आप सोच रहे होंगे की पूरी टीम की छुट्टी कैसे हुई तो बता दें अब शो के मेकर्स ने पूरी टीम को एक ब्रेक दे दिया है। अब मुंबई में शूटिंग शुरू होने के बाद ही शो की भी शूटिंग शुरू होगी। महाराष्ट्र में लॉकडाउन हटने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे में इंडियन आइडल 12 के मेकर्स ने ये फैसला कैसे ले लिया इसके बारे में शो के होस्ट को कोई जानकारी नहीं है। (हिफी)

epmty
epmty
Top