पठान को लेकर भारत के बवाल के बीच- पाकिस्तानी सिंगर ने लगाया ये आरोप

पठान को लेकर भारत के बवाल के बीच- पाकिस्तानी सिंगर ने लगाया ये आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में है। बेशर्म रंग गीत रिलीज होते ही लोगों के निशाने पर आ गया था। 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की बिकिनी को लेकर शुरू हुए बवाल के बीच भारत में खूब विरोध प्रदर्शन हुआ।

कई राजनेताओं ने भी इस गाने को लेकर बोला। जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इसमें कुछ बदलाव की सलाह दी है। इसके बाद भी फिल्म पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने इस गाने को लेकर बॉलीवुड पर तंज कस दिया है।

शाहरुख खान की फिल्म पठान पर अब नया विवाद शुरू हो गया है। पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने बिना नाम लिए ही 'बेशर्म रंग' पर निशाना साधा है। सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका कहना है कि 'बेशर्म रंग' उनके वर्षों पुराने गाने 'अब के हम बिछड़े' से मिलता जुलता है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्होंने आने वाली फिल्म का एक गाना सुना, जिसे सुनते ही उन्हें अपने वर्षों पहले लिखे गए गाने की याद आ गई। पाकिस्तानी सिंगर की इस बात के सामने आने के बाद 'बेशर्म रंग' गाना एक बार फिर चर्चा में बन गया है। (हिफी)

epmty
epmty
Top