महफिल में दीपिका व रणवीर पर टिक ही जाती निगाहें

महफिल में दीपिका व रणवीर पर टिक ही जाती निगाहें

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को पॉवरफुल कपल कहा जाता है। दोनों जब भी साथ आते हैं सबकी निगाहें उन पर ही टिक जाती हैं।

हाल ही यह कपल जीक्यू अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचा और यहां दोनों का स्टाइल लोगों को भा गया। रेड कार्पेट पर दीपिका जहां शांत दिखीं वहीं, रणवीर हमेशा की तरह एनर्जी में नजर आए। साथ ही वे आंखों ही आंखों में डिप्पी से बात करते भी नजर आए। अवॉर्ड सेरेमनी के लिए रणवीर ने ब्लैक फंकी सूट कैरी किया था। एनर्जी से भरपूर रणवीर अवॉर्ड सेरेमनी में दीपिका का हाथ पकड़कर पहुंचे। वे उनका हाथ थामकर लेकर आए, जिस पर हमेशा की तरह दीपिका मुस्कुरा दीं। इसके बाद रणवीर ने कुछ दीपिका की आंखों में देखा और फिर पैपराजी को पोज दिया। रणवीर सिंह का स्टाइलिश अंदाज तो हमेशा ही लोगों का ध्यान खींचता है लेकिन दीपिका का अंदाज भी हमेशा जुदा होता है। दीपिका ने अवॉर्ड सेरेमनी के लिए रेड सूट कैरी किया। इस आउटफिट को उन्होंने लिटिल ट्विस्ट के साथ कैरी किया, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था। ओवरसाइज्ड ब्लेजर के साथ उन्होंने सभी को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया। (हिफी)

epmty
epmty
Top