बंगले में विराट ने खोला होटल- फैंस को रेस्टोरेंट की दिखाई झलक

बंगले में विराट ने खोला होटल- फैंस को रेस्टोरेंट की दिखाई झलक

मुंबई। विराट कोहली ने मुंबई में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम उन्होंने वन8 कम्यून रखा है। विराट ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है। खास बात ये है कि विराट ने ये रेस्टोरेंट मशहूर गायक किशोर कुमार के बंगले में बनाया है।

मुंबई में मौजूद गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले में विराट ने अपना रेस्तरां खोला है, इस बंगले को गौरी कुंज के नाम से जाना जाता हैं, जहां अब विराट का रेस्तरां वन8 कम्यून बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने इस बंगले को पांच साल के लिए लीज पर लिया है। विराट ने इस रेस्तरां की झलक एक वीडियो के जरिए दिखाई है। इस वीडियो में विराट के साथ टीवी के मशहूर एंकर मनीष पॉल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट का ये रेस्तरां बेहद भव्य और खूबसूरत नजर आ रहा है। इस क्लिप में मनीष और विराट को पूरे रेस्तरां का टूर करते देखा जा सकता है, जिसमें क्रिकेट और संगीत का समागम नजर आता है, जगह-जगह विराट की जर्सी टंगी नजर आती है तो वहीं दीवारों के ऊपर चढ़ा रंग और यहां का माहौल इसे बेहद खूबसूरत और शांत बनाते हैं। क्लिप में मनीष से बातचीत करते हुए विराट कहते हैं। उनके गीतों ने मुझे अंदर तक छुआ हैं, मैं हमेशा उनके मिलना चाहता था। वीडियो में विराट और मनीष खाना चखते हुए भी नजर आते हैं। इस दौरान विराट किशोर कुमार का गाना गुनगुनाते हुए भी नजर आते हैं। बता दें कि इस आउटलेट के अलावा, विराट कोहली इसी नाम के रेस्तरां की एक श्रृंखला के भी मालिक हैं, जिसके दिल्ली, कोलकाता और पुणे सहित कई शहरों में आउटलेट हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top