ऋतिक रौशन ने फिल्म विक्रम वेदा से अपना नया लुक शेयर किया

ऋतिक रौशन ने फिल्म विक्रम वेदा से अपना नया लुक शेयर किया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेदा से अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ऋतिक रौशन इन दिनों फिल्म विक्रम वेदा में काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म विक्रम वेदा से अपने हालिया नए लुक की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा 'अशांति पर शांति.. वेदा बनने का प्रयास जारी है।' तस्वीरों में ऋतिक रोशन ने वाइट कलर की शर्ट भी पहन रखी है और उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। वह कैमरे की ओर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि विक्रम वेदा इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रिमेक है। विक्रम वेदा में ऋतिक रौशन के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। विक्रम वेदा एक ऐसे पुलिस अफसर की कहानी है जो एक बड़े कुख्यात गुंडे को ढूंढकर उसका खात्मा कर देता है। फिल्म में ऋतिक रोशन नेगेटिव भूमिका में रहेंगे। वहीं पुलिस की भूमिका में सैफ अली खान होंगे।

वार्ता

epmty
epmty
Top