ऋतिक के बाॅलीवुड में 21 साल पूरे

ऋतिक के बाॅलीवुड में 21 साल पूरे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने 21 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म कहो ना प्यार है के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस मौके को अपने प्रशंसकों के लिए और खास बनाने के लिए ऋतिक रोशन ने अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसके साथ ही ऋतिक ने खुद को किंग भी बता डाला है।

दरअसल इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपने बेटे के साथ साइकिल की सवारी का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। उनकी कैप पर लिखा हुआ है द किंग।

ऋतिक रोशन की इस डेब्यू फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन ने निर्देशित किया है, जिसमें अभिनेता के विपरीत अमिशा पटेल को कास्ट किया गया था। हाल ही में ऋतिक ने 10 जनवरी को अपने जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म फाइटर का ऐलान किया, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ काम करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के निर्देशक हैं। (हिफी)



epmty
epmty
Top