प्रेमिका को रिझाने के लिए हनी सिंह को करना पड़ा था यह काम

मुंबई। रैपर हनी सिंह और मॉडल-एक्टर टीना थदानी के एक दूसरे को डेट करने की काफी समय से खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशन को स्वीकार कर दोनों ने उनकी पब्लिक अपियरेंस को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर पूर्ण विराम लगा दिया। हालांकि, अब भी सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ता है। लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता। इस बीच हनी सिंह ने बताया था कि टीना के साथ उनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई और उन्हें रिझाने के लिए उन्हें कितने पापड़ बेलने पड़े थे।
टीना से जानती थीं और प्रोफेशनली उनके काम की हमेशा सराहना की है। जब हनी सिंह से पहली बार उनकी मुलाकात हुई, तो दोनों में अच्छी बॉन्डिंग हो गई। टीना ने कहा कि उन्होंने कभी भी हनी सिंह को उनके पास्ट से जज नहीं किया। जब हनी सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी, तब वह पूरी तरह से सिंगल थे। पहली मुलाकात में हनी सिंह उन्हें स्वीट और अच्छे लगे। ऐसे व्यक्ति के इतने करीब बहुत आसान नहीं होता। वह बहुत इंटेलिजेंट और ट्रेंड सेटर हैं, जिन्होंने अपने काम के जरिये अपनी अलग पहचान बनाई। (हिफी)