फ्लावर नहीं बम निकली पुष्पा-ले उड़ी यह सबसे बडा खिताब-रणबीर भी छाये

फ्लावर नहीं बम निकली पुष्पा-ले उड़ी यह सबसे बडा खिताब-रणबीर भी छाये

मुंबई। दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स 2022 में दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज को फिल्म ऑफ द ईयर चुना गया है। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा वर्ष 1983 में विश्व क्रिकेट कप जीतने पर बनी फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया है। अभिनेत्री कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

मायानगरी मुंबई में रविवार को आयोजित किए गए दादासाहेब फालके इंटरनेशनल 2022 फिल्म फेस्टिवल में दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज को फिल्म ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा वर्ष 1983 में वर्ल्ड कप जीतने पर बनी 83 के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में राधिका मदान, रवीना टंडन, मनोज बाजपेई, अहान शेट्टी, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अलग-अलग अवार्ड दिए गए हैं। आशा पारेख को फिल्म इंडस्ट्रीज में उनकी सर्विसेज के लिए पुरस्कार दिया गया है। आशा पारेख ने कटी पतंग और तीसरी कसम जैसी कई यादगार फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया है, इस फिल्म में कृति सेनन ने सरोगेट मदर का रोल किया था।

epmty
epmty
Top