नई नवेली दुल्हन पर FIR दर्ज

नई नवेली दुल्हन पर FIR दर्ज

मुंबई। द कपिल शर्मा शो फेम कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले ने हाल ही में शादी की है। यह न्यूली मैरिड कपल शादी के 9 दिन बाद ही एक कानूनी उलझन में फंस गया है। खबर है कि सुगंधा मिश्रा के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई है। उनके साथ ही उस होटल प्रबंधन पर भी मामला दर्ज किया गया है जहां उनकी शादी हुई थी।

आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर इस समय पूरे देश में हाहाकार मचाए है। इसी कोरोना काल में हुई यह शादी अब कानूनी पचड़े में फंस गई है। गुरुवार को सुगंधा के खिलाफ फगवाड़ा में कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत एफआईआर की गई है। सुगंधा और संकेत दोनों ने इस शादी के पहले प्रशासन को बताया था कि उनकी शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के कुछ गिने चुने लोग ही शामिल होंगे. लेकिन अब उनपर आरोप है कि उनकी शादी में कोरोना गाइडलाइन में बताई गई संख्या से ज्यादा लोग शामिल थे। इस मामले में अब सिर्फ सुगंधा ही नहीं बल्कि संबंधित होटल के प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बता दें कि 9 दिन पहले ही 26 अप्रैल को क्लब कबाना रिजॉर्ट में सुगंधा ने अपने बॉयफ्रेंड डॉ. संकेत भोंसले से शादी की है। (हिफी)

epmty
epmty
Top